
आजमगढ़:-पंचायत चुनाव को लेकर 28 जनवरी से 3 फरवरी तक सभी 22 मंडलों में बैठक होनी है ।मंडल की बैठक में मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक , उस मंडल में आने वाले जिला पंचायत वार्ड संयोजक व प्रभारी, पंचायत चुनाव ब्लाक संयोजक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। मंडल की बैठक जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष , क्षेत्रीय पदाधिकारी ही लेंगे। जिला पंचायत को लेकर वार्ड की बैठक 5 से 12 फरवरी तक होनी है। ग्राम सभा के अन्तर्गत आने वाले सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, बूथ पर निवास करने वाले भाजपा के सभी पदाधिकारी, विचार परिवार व भाजपा के कार्यकर्ताओं की ग्राम पंचायत क्षेत्र स्तर पर बैठक 15 से 22 फरवरी तक होनी है। ग्राम चौपाल व ग्राम सम्पर्क का कार्यक्रम 23 से 28 फरवरी तक होना है। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव में केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी विकास की योजनाओं को सभी धर्म, जाति, वर्ग के जरुरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य किया है। विकास कार्यों के दम पर पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित है। भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव को गम्भीरता से लिया है। कार्यकर्ताओं और केन्द्र व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर पंचायत चुनाव में परचम फहराकर जिला पंचायत में भाजपा की सरकार बनाने के लिए हम कृत -संकल्पित है। हम सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीतिक नहीं करते बल्कि समाज के अन्तिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करते हैं।सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरे मनोयोग से पंचायत चुनाव में लगे हुए हैं हमारी विजय सुनिश्चित है।