
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय के निर्देश पर काले कृषि कानून के विरोध में आज पूरे जनपदों में समाजवादियों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर कृषि कानून वापस लेने, 26 जनवरी-जिन्दाबाद, महात्मा गाॅधी-अमर रहें, डा0अम्बेडकर-अमर रहें, डा0लोहिया-अमर रहें, शहीदे आजम भगत सिंह-अमर रहें का नारा लगाते हुए सड़कों पर निकल गये।
नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण करने के बाद ट्रैक्टरों से हाफिजपुर की तरफ रवाना हुए। साथ में बबिता चैहान, श्रृंगारी गौतम, द्रौपदी पाण्डेय, किरन श्रीवास्तव, सपना निषाद, छात्र नेता रिंकू यादव ज्यों ही कोर्ट किला के आगे बढ़े उन्हें पुलिस ने रोक लिया। भारत माता की जय लगाते हुए बगल में धरने पर बैठ गये। करीब दो घंटे के बाद सी0ओ0 सीटी के आने के बाद मामला सुलझा।
आहोपट्टी के तरफ से सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विजय यादव आदि हाफिजपुर भगत सिंह चैराहे पर पहुॅचे। वहाॅ पूर्व मंत्री व जिलाध्यक्ष शहीदे आजम भगत सिंह सिंह को माल्यार्पणकर आगे बढ़ने लगे। इसे सी0ओ0 के नेतृत्व में पुलिस बल ने रोका। दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि योगी सरकार का लोकतंत्र व संविधान में विश्वास नहीं है।
अम्बारी फूलपुर में पूर्व सांसद रमाकान्त यादव के नेतृत्व में हजारों टैक्ट्रर के साथ उनके यहाॅ 40 हजार जनता इकट्ठा हो गयी। पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव ट्रैक्टरों के साथ निकले।
मुबारकपुर में पूर्व मंत्री चन्द्रदेव यादव, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव, श्यामदेव चैहान के नेतृत्व में सैकड़ों ट्रैक्टरों से लोग निकले। उन्हें बहरूद्दीनपुर के पास एस0डी0एम0 सदर व सी0ओ0 ने रोक लिया।
गोपालपुर विधायक नफीस अहमद के नेतृत्व में हजारों लोग इकट्ठा होकर आगे बढ़े पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले गयी।
अतरौलिया में विधायक डा0संग्राम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ट्रैक्टरों से लोग आगे बढ़े। प्रशासन ने रोक लिया।
सगड़ी में जयराम सिंह पटेल के नेतृत्व में ट्रैक्टरों से लोग रैली में चल रहे थे। थाना-जीयनपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लाटघाट पुलिस चैकी ले गयी।
मेंहनगर में विधायक कल्पनाथ पासवान, पूर्व सांसद दरोगा सरोज, पूर्व एम0.एल0सी0 कमला प्रसाद यादव व हंसराज यादव सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ जा रहे थे लेकिन पुलिस उन्हें थाने पर ले गयी।
लालगंज में पूर्व विधायक बेचई सरोज को घर पर ही नजरबन्द कर दिया गया।
दीदारगंज व निजामाबाद में आदिल शेख व आलमबदी के नेतृत्व में रैली निकली।
मुख्यमंत्री योगी जी सपा से डरकर आन्दोलनों को दमन के रास्ते से दबाने का काम करते हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों, गरीबों, मजलूमों के पक्ष में खड़ी होकर संघर्ष करते रहेंगे। जब तक तानाशाह मुख्यमंत्री को हटा नहीं लेंगे।
उक्त जानकारी नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति में दी।