
- आजमगढ़ हारी हुई विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा की नजर बनी हुई है। सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बने उपाध्यक्ष आवास विकास परिषद उत्तर प्रदेश अश्वनी त्रिपाठी आजमगढ़ जनपद में पहुंचे। जहां भाजपा नेताओ ंऔर कार्यकर्ताओं ने जिले मे ंपहुंचने से पूर्व ही उनका जमकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होने पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं जीत का मंत्र दिया। बतातें चलें भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के 88 सीटों पर मिली हार के बाद अब उन सीटो पर मंथन कर अपने नेताओं को प्रभारी बनाकर मैदान में उतार रही है। इसी सिलसिले में सदर विधानसभा के प्रभारी बनाये गये उपाध्यक्ष आवास विकास परिषद उत्तर प्रदेश अश्वनी त्रिपाठी आज आजमगढ़ जनपद पहुंचे। उनके जिले में पहुंचने से पहले ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इसके बाद वे पार्टी कार्यालय पर पहुंचे जहां सैकड़ो की संख्या में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता साधक के रूप में कार्य करते है वही अन्य दलों के लोग राजनीति का साधना मानते है। कार्यकर्ताओं के साधना के बल पर ही वर्ष 2022 के चुनाव में पार्टी सदर विधानसभा सीट पर जीत हासिल करेगी। उन्होने कहा कि भाजपा हार से निराश होकर कभी रूकती और थकती नहीं बल्कि हम हार से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते है। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति है।बूथ की लड़ाई ही अन्तिम लड़ाई होती है और उसे लड़ने के लिए बूथ की मजबूत संरचना के लिए अभी से ही कार्यकर्ता लग जाय। उन्होने कहा कि जल्द ही आर्शीवाद यात्रा के जरिये भाजपा कार्यकता घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित करेगें।