
आजमगढ़:- इंडियन नेशनल कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाया गया । पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर चर्चा की।
कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहराया वही रौदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की आजादी और उसके बाद देश के विकास के लिए कांग्रेस ने हमेशा से ही डट कर काम किया है। जितनी शहादत कांग्रेसी नेताओं ने दी है वह आज तक कोई पार्टी नहीं दे पाई और यह अपने आप में एक इतिहास है।